फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haroli Utsav: Auditions for artists from 8 to 10 April

हरोली उत्सव : कलाकारों के ऑडिशन 8 से 10 अप्रैल तक

Sat, 29 Mar 2025 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Haroli Utsav: Auditions for artists from 8 to 10 April
लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में होंगे ऑडिशन
विज्ञापन

चयन करने के साथ ही श्रेणी वार ए, बी, सी में होगा वर्गीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्यस्तरीय हरोली उत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन के साथ ही ऊना जिले के कलाकारों की श्रेणीकरण प्रक्रिया भी संपन्न की जाएगी। इस उत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 से 10 अप्रैल तक लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में रखे गए हैं। पहले दो दिन 8 और 9 अप्रैल को ऊना जिले के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। इस दौरान जिला भाषा विभाग की ओर से स्थानीय कलाकारों की श्रेणीकरण प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। उत्सव की सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन करने के साथ ही श्रेणी वार ए, बी, सी में वर्गीकरण करने का कार्य भी किया जाएगा। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि इससे प्रदेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिलास्तरीय मेलों एवं उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण और उन्हें श्रेणीबद्ध किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया गायन, वादन, नृत्य, नाटक, लोक गाथा आदि विविध लोक विधाओं में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए होगी। चयनित कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाएगा और उन्हें विभिन्न मेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व उत्सवों में प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
प्रदर्शन के आधार पर ए, बी, सी श्रेणी में होगा वर्गीकरण
निक्कू राम ने बताया कि जिन कलाकारों ने राज्यस्तरीय मेलों में प्राइम टाइम में सात बार, राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार अपनी प्रस्तुति दी है तथा हिमाचली कलाकार, जिन्होंने प्रमुख टीवी लाइव शो जैसे इंडियन आइडल, सा रे गामा आदि में विजेता या उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है, उन्हें उच्च श्रेणी ए प्लस में शामिल किया जाएगा। जिन कलाकारों ने यूथ फेस्टिवल में विजेता या उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है और म्यूजिकल ग्रुप जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में तीन बार भाग लिया हो, उन्हें द्वितीय श्रेणी ए में शामिल किया जाएगा। संबंधित समिति या संस्था से प्रस्तुति का प्रमाणपत्र लेकर 8 अप्रैल तक विभाग में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रेडियो, दूरदर्शन या किसी अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या विभाग जैसे लोक संपर्क विभाग आदि से किसी कलाकार का श्रेणीकरण हुआ है, उन्हें इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, उन्हें श्रेणी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी 8 अप्रैल तक विभाग में जमा करवानी होगी। इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले कलाकारों को पंजीकरण के लिए पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड एवं खाता संख्या की छाया प्रति भी साथ लानी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का भत्ता या किराया नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 88940-67430 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed