फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haroli School Winner in Chess, Badminton and March Past

Una News: चेस, बेडमिंटन और मार्च पास्ट में हरोली स्कूल विजेता

Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Haroli School Winner in Chess, Badminton and March Past
दुलैहड़ (ऊना)। बाबा बंदा सिंह बहादुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हीरां में चल रहे तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को समापन हो गया। खेलकूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग के कबड्डी के हुए मुकाबलों में गुरपलाह की टीम विजेता बनी है। गोंदपुर जयचंद की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग के कबड्डी के हुए मुकाबलों में दुलैहड़ विजेता तो बीटन स्कूल उपविजेता रहा। महिला वर्ग के बैडमिंटन के हुए मुकाबलों में हरोली की टीम विजेता व पालकवाह टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग के बैडमिंटन के हुए मुकाबलों में हरोली टीम विजेता रही। जबकि कुठार बीत स्कूल की टीम उपविजेता रही। वालीबाल में महिला वर्ग में गोंदपुर बुल्ला विजेता व हरोली उपविजेता बना। वालीबाल के पुरुष वर्ग में गुरपलाह की टीम विजेता रही। गोंदपुर बूलां टीम उप विजेता रही। खो-खो के महिला वर्ग के मुकाबले में कांगड़ टीम विजेता व मिडल स्कूल ललड़ी उपविजेता रहा। इसी खेल में पुरुष वर्ग में अपर ललड़ी विजेता व लोअर ललड़ी उपविजेता बना।
विज्ञापन

चेस महिला वर्ग में पालकवाह की टीम विजेता बनी। हरोली की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में हरोली की टीम विजेता रही। पालकवाह स्कूल उपविजेता बना। पुरुष वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में गुरपलाह टीम विजेता रही। बीटन टीम उपविजेता रही। मार्च पास्ट में हरोली स्कूल प्रथम रहा। जबकि हीरां स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed