फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haroli police caught the accused in 15 hours who escaped after snatching the purse.

Una News: हरोली पुलिस ने 15 घंटे में दबोचा पर्स छीनकर फरार हुआ आरोपी

Sat, 07 Sep 2024 04:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 07 Sep 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Haroli police caught the accused in 15 hours who escaped after snatching the purse.
हरोली पुलिस की ओर से पकड़ा गया पर्स छीनकर फरार आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
ऊना। हरोली पुलिस ने पंडोगा में वीरवार को महिला से पर्स छीन फरार हुए बाइक सवार को धर दबोचा है। महिला के पर्स में मोबाइल, सोने की अंगूठी व अन्य कीमती सामान था।
विज्ञापन

वहीं, घटना के 15 घंटे के भीतर पकड़े गए आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मुस्ताक निवासी गोचर, कानपुर खुई तहसील व थाना नूरपुर, जिला रुपनगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी कबाड़ का काम करता है। वीरवार को भी आरोपी कबाड़ की फेरी लगाने के लिए पंडोगा की तरफ आया। इस बीच आरोपी ने मौका पाकर यहां से गुजर रही महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुस्ताक बाइक पर फरार हो गया। विभिन्न सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा बाइक से गुजरते समय कैद हो गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस चौकी पंडोगा के प्रभारी गुरध्यान शर्मा सहित उनकी टीम ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। इलाके के सीसीटीवी खगाले गए।
विज्ञापन

आरोपी की जानकारी जुटाकर पुलिस ने शुक्रवार सुबह गोचर स्थित रिहायश पर दबिश दी, जिस पर आरोपी मुस्ताक को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी से महिला का पर्स एवं सारा सामान बरामद कर लिया है, जबकि पुलिस फिलहाल उसे शनिवार को अदालत में पेश करेगी। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पंचायतो के साथ मिलकर एक मुहिम चलाई जा रही है। हरोली क्षेत्र में किसी भी बाहरी राज्य के व्यक्ति को बिना अनुमति एवं बिना आई कार्ड कोई भी चीज बेचने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बीते एक सप्ताह में इस तरह की करीब छह घटनाएं हुईं। हरोली पुलिस ने इन मामलों में समय रहते सफलता पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed