{"_id":"69b4586feb002beb68094931","slug":"handing-over-the-mehtpur-ranital-road-to-nhai-will-increase-religious-tourism-vinod-una-news-c-93-1-una1002-184662-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर–रानीताल मार्ग एनएचएआई को सौंपने से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन : विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर–रानीताल मार्ग एनएचएआई को सौंपने से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन : विनोद
Sat, 14 Mar 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मैहतपुर से रानीताल मार्ग को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने का केंद्र सरकार का निर्णय क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।
भरवाईं में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विनोद शर्मा ने कहा कि इस मार्ग के उन्नयन से प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी, ज्वाला जी और बगलामुखी मंदिर सहित कांगड़ा क्षेत्र के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान हो जाएगी। बेहतर सड़क सुविधा मिलने से लाखों श्रद्धालुओं का सफर अधिक सुरक्षित और सुगम होगा तथा समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि सड़क के बेहतर होने से हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय व्यापार तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों की भी सराहना की।