फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hamirpur police arrested the main supplier of Chitta from Ambota.

Una News: हमीरपुर पुलिस ने अंबोटा से पकड़ा चिट्टे का मुख्य सप्लायर

Fri, 23 Jan 2026 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur police arrested the main supplier of Chitta from Ambota.
पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी, पूछताछ में चलेगा मुख्य सरगना का पता
विज्ञापन

एसपी ने जनता से की नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करने की अपील
बोले, नशा कारोबारियों के बारे में बताने वालों का नाम रखा जाएगा गुप्त
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। चिट्टे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए हिमाचल पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस ने मुख्य कड़ी का पता लगा लिया है। पुलिस ने वीरवार रात्रि आरोपी के घर दबिश दी, जहां से 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार हाल ही में हमीरपुर में एक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें कुछ युवकों को लगभग 40 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि चिट्टा हमीरपुर तक उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव के माणिक कौंडल के माध्यम से पहुंचाया गया। माणिक कौंडल ने होशियारपुर से चिट्टे की खेप ली और डील के मुताबिक इसे हमीरपुर तक सप्लाई किया।

अब हमीरपुर पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि यह कारोबार कब से चल रहा था और होशियारपुर में वह जगह कौन सी है, जिससे हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई हो रही है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर कोई इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल हो तो उसकी शिकायत पुलिस में अवश्य करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयासों से ही नशे को जड़ से समाप्त किया जा सकता है, और इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed