फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Had to wait in the sun for vaccination

कोविड वैक्सीनेशन के लिए धूप में करना पड़ा इंतजार

Tue, 22 Jun 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Had to wait in the sun for vaccination
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शीतला में वैक्सीन के लिए उमड़े लोग। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शीतला में मंगलवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए धूप में इंतजार करना पड़ा। यहां सुबह से ही वैक्सीनेशन के लिए भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी अस्पताल को टीकाकरण केंद्र न बनाने से भी लोगों में विभाग के प्रति रोष है। बीते सोमवार से स्लॉट बुकिंग का सिस्टम खत्म होने से 18 से 44 साल के लोग कोविड वैक्सीनेशन लगवाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। चिंतपूर्णी अस्पताल को वैक्सीनेशन सेंटर न बनाए जाने से चिंतपूर्णी और आसपास गांव के लोगों को भी शीतला अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर पूरे दिन में सौ से दो सौ लोगों को ही वैक्सीनेशन लगाई जा रही है। इससे काफी संख्या में लोग शीतला स्वास्थ्य केंद्र तो पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए लोग सुबह आठ बजे ही शीतला में पहुंच गए। यहां पर लोगों को धूप में खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल के अंदर धूप और बारिश से बचने को लेकर शेड की व्यवस्था नहीं की गई है। अस्पताल में तैनात डाक्टर रुबीन का कहना है कि उन्होंने भी शेड बनाने को लेकर विभाग के अधिकारियों को बताया था, लेकिन फंड की समस्या के कारण यह बात सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ अंब राजीव गर्ग ने बताया कि दिन में सौ से दो सौ लोगों को इंजेक्शन लगाने का सेशन रखा गया है। बुधवार को भी 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। समाजसेवी संजय पराशर ने कहा कि शीतला अस्पताल में उन्हें शेड बनाने को लेकर पंचायत प्रधान की मांग उन्हें लिखित में दें जिसे बीएमओ की ओर से अप्रूव करने के बाद इस पर पूरे प्रोसेस के तहत काम किया जा सकता है। उपायुक्त राघव शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। अगर जरूरत पड़ी तो चिंतपूर्णी में वैक्सीन लगाने का कार्य करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed