{"_id":"689b8d836921c7386c083f88","slug":"gynecology-ward-will-be-available-in-mother-child-hospital-from-august-20-una-news-c-93-1-ssml1047-162029-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 20 अगस्त से मातृ-शिशु अस्पताल में मिलेगा गायनी वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 20 अगस्त से मातृ-शिशु अस्पताल में मिलेगा गायनी वार्ड
Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला वासियों की लंबे समय से चल आ रही ही मांग जल्द पूरी होने वाली है। मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में आगामी 20 अगस्त से गायनी वार्ड, लेबर रूम व ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला मुख्यालय में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बने मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण करवाया गया है।
बता दें कि बीते दो वर्षों से यह कार्य लटका हुआ था जिससे मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में सभी सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही थीं लेकिन अब प्रबंधन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। आगामी 20 अगस्त से मातृ-शिशु अस्पताल में लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर व गायनी वार्ड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा भवन में शिशु रोग ओपीडी शुरू करने के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे महिलाओं व बच्चों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस भवन का निर्माण करवाया गया था लेकिन आनन फानन में अधूरे कार्यों के चलते ही इस भवन का लोकार्पण कर दिया गया। इसके बाद इस भवन में निर्माण व फिटिंग संबंधित कार्य भी लंबित पड़ा था। आने वाले दिनों अब यह भवन महिलाओं के लिए एक वरदान साबित होने वाला है। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने भवन में ही लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर व गायनी वार्ड की सुविधा है। इन सभी सुविधाओं के मातृ शिशु अस्पताल के भवन में शिफ्ट होने के बाद पुराने भवन में काफी जगह खाली होगी। यहां पर इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मातृ-शिशु अस्पताल में आगामी 20 अगस्त से गायनी वार्ड, लेबर रूम व ऑपरेशन थियेटर की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना