फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gynecology ward shifted to Mother-Child Hospital, new gift received with havan

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में गायनी वार्ड शिफ्ट, हवन के साथ मिली नई सौगात

Thu, 21 Aug 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gynecology ward shifted to Mother-Child Hospital, new gift received with havan
जिलावासियों को लंबे इंतजार के बाद मिली सुविधा
विज्ञापन

पूर्व में क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में हो रहा था संचालन
अत्याधुनिक भवन में मरीजों को अब और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल में बुधवार को हवन-पूजन कर गायनी वार्ड और लेबर रूम को औपचारिक रूप से नए भवन में शिफ्ट किया गया। करीब 30 करोड़ की लागत से बने इस अत्याधुनिक भवन में मरीजों को अब और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। वर्तमान में मातृ-शिशु अस्पताल भवन में गायनी ओपीडी, पर्ची काउंटर और क्रस्ना लैब पहले से ही संचालित हो रहे हैं। अब गायनी वार्ड और लेबर रूम भी यहां शिफ्ट हो जाने से महिलाओं को पुराने भवन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जांच के बाद अगर किसी महिला को भर्ती करने की आवश्यकता होगी तो उसका उपचार भी यहीं किया जाएगा। आने वाले समय में लेबर रूम के साथ ऑपरेशन थियेटर भी इसी भवन से संचालित किए जाएंगे। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने भवन से वार्ड शिफ्ट होने के बाद वहां खाली हुई जगह का उपयोग अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने के लिए किया जाएगा।
शिशु रोग ओपीडी और वार्ड भी होगा शिफ्ट
वर्तमान में शिशु रोग ओपीडी और वार्ड पुराने भवन में चल रहे हैं। इन्हें भी जल्द मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इस दिशा में अस्पताल प्रबंधन जल्द कदम उठाएगा ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन


कोट्स
गायनी वार्ड सहित अन्य सुविधाओं को मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को पूजा-अर्चना और हवन के साथ इन सेवाओं की शुरुआत की गई। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed