फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   gurudev built mini tractor from 15 thousand rupees

15 हजार रुपये में तैयार कर दिया मिनी ट्रैक्टर

Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
gurudev built mini tractor from 15 thousand rupees
मैहतपुर में पंद्रह हजार रुपये तैयार किया गया मिनी ट्रैक्टर। -संवाद - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। अगर इंसान कुछ करने की ठान ले, तो उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही एक कारनामा मैहतपुर कमल ऑटोमोबाइल चलाने वाले गुरुदेव राज ने कर दिखाया। उन्होंने अपने दो साथियों की मदद से एक मिनी ट्रैक्टर तैयार किया है।
विज्ञापन

गुरुदेव पंजाब के जिला रोपड़ के ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले है और मैहतपुर में कमल ऑटोमोबाइल के नाम से स्कूटर रिपेयर की दुकान चलाते है। उन्होंने बताया कि हम तीन लोगों ने मिलकर एक मिनी ट्रैक्टर बनाया। जहां कोई बड़ा ट्रैक्टर नहीं जा सके, वहां इस मिनी ट्रैक्टर से बिजाई की जा सकती है।
विज्ञापन

थोड़ी जमीन के लिए ट्रैक्टर वाले बिजाई करने के लिए नहीं आते। इससे परेशान होकर उन्होंने एक दिन अपना मिनी ट्रैक्टर बनाने की सोची। इसके बाद सारे कलपुर्जे इकट्ठा कर तीन दिन में एक जमीन जोतने वाला मिनी ट्रैक्टर तैयार कर दिया। इस पर लगभग 15 हजार रुपये खर्चा आया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य वेल्डिंग का काम करने वाले साथियों राकेश कुमार और शिव कुमार के सहयोग से इस मिनी ट्रैक्टर को बनाकर एक सफल ट्रायल भी किया। यह मिनी ट्रैक्टर दो पहियों के ऊपर चलता है। इसमें स्कूटर का इंजन लगा हुआ है और एक मोटरसाइकिल की चेन लगी हुई है। इसमें तीन हल लगे हुए हैं, जो जमीन को ट्रैक्टर की तरह बिजाई करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पेट्रोल से चलता है। जिन खेतों में बड़ा ट्रैक्टर नहीं जाता है या जहां रास्ते छोटे हैं, वहां यह कारगर साबित होगा। वह लगभग 40 से 45 साल से स्कूटर मैकेनिक की दुकान करते आ रहे हैं। गुरुदेव ने कहा कि यह ट्रैक्टर उन्होंने पैसा कमाने के लिए नहीं अपनी जमीन पर खेती करने के लिए बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed