{"_id":"65cca94ebe193f30af0e3462","slug":"guru-ravidass-birth-anniversary-will-be-celebrated-on-25th-in-balh-khalsa-una-news-c-93-1-una1002-117447-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बल्ह खालसा में 25 को मनाई जाएगी गुरु रविदास की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बल्ह खालसा में 25 को मनाई जाएगी गुरु रविदास की जयंती
Thu, 15 Feb 2024 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 15 Feb 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के बल्ह खालसा गुरुद्वारा में 25 फरवरी को गुरु रविदास जी महाराज का 647वां जन्म महोत्सव धूमधाम से बनाया जाएगा। यह जानकारी बल्ह खालसा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सह प्रबंधक राजीव कुमार और सचिव सूरम सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि बल्ह खालसा गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा कमल दास जी महाराज के नेतृत्व में श्री गुरु रविदास जी महाराज का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें 25 फरवरी को सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार, देवभूमि ग्रुप के सीएमडी राजेंद्र वशिष्ठ एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को गुरुद्वारा बल्ह खालसा में सुबह 10 बजे प्रकाश पाठ आरंभ होगा। 24 फरवरी को सुबह दस बजे निशान साहब रस्म अदा की जाएगी। 25 फरवरी को सुबह दस बजे कीर्तन दरबार सजेगा। इसमें कीर्तन जत्था भाई राम मूर्ति, भाई तिलक राज एवं भाई सोमनाथ कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। एक बजे भोग पड़ेगा और उपरांत भंडारे का प्रसाद वितरण होगा।