फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gurmat Samagam started in Gurudwara Tapovan Sahib

Una News: गुरुद्वारा तपोवन साहिब में गुरमत समागम शुरू

Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam started in Gurudwara Tapovan Sahib
नौ जून को डाले जाएंगे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के तप अस्थान गुरुद्वारा तपोवन साहिब में सालाना समागम शुक्रवार को प्रारंभ हुए। गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला ने बताया कि ऊना नगर के संस्थापक साहिब सिंह बेदी के तप अस्थान पर समागम बाबा सर्वजोत सिंह बेदी और इलाकावासी संगत की ओर से श्रद्धाभाव सेे 7 से लेकर 9 जून तक मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शुरू किए गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग नौ जून को डाला जाएगा। इसके बाद गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा। इसमें संत बाबा बालजी, संत मंगलानंद महाराज, बाबा जीत सिंह, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा दलवीर सिंह बड़भागी, बाबा अमनदीप सिंह, बाबा चरनजीत सिंह, ढाडी बीबी जसवीर कौर जस, भाई बलविंद्र सिंह, भाई गोपाल सिंह, भाई हरदीप सिंह, भाई भूपिंद्र सिंह, भाई सुरजीत सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई गगनदीप सिंह, भाई सतपाल सिंह धुग्गा सहित अन्य रागी जत्थे कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। उन्होंने बताया की इस अवसर पर प्रतिदिन शाम 7 बजे से 9 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। गुरु के लंगर का आयोजन भी किया जा रहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed