फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gugga Navami celebrated with devotion, roti offered at Gugga Madi

Una News: श्रद्धा से मनाई गुग्गा नवमी, गुग्गा माड़ी में चढ़े रोट

Mon, 18 Aug 2025 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
Gugga Navami celebrated with devotion, roti offered at Gugga Madi
साल भर के लिए विदा हुए गुग्गा, रिपोह और चकसराय के गुग्गा मंदिरों में जुटी भारी भीड़
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। रक्षा बंधन से कृष्ण जन्माष्टमी तक घर-घर जाकर दर्शन देने वाले गुग्गा जाहरपीर रविवार को अपने निवास गुग्गा माड़ी लौट गए। शनिवार को उनकी फेरी का अंतिम दिन रहा। रविवार को गुग्गा नवमी पर हजारों श्रद्धालु मंदिरों में जुटे और रोट प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

रिपोह मिसरा गांव के 1897 में बने मंदिर सहित पेखूबेला, मकरैड, डंगोली और संतोषगढ़ के मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। मान्यता है कि ऊना जिले के चकसराय स्थित गुग्गा मंदिर का विशेष महत्व है। यहीं से गुग्गा नवमी पर छिंज मेलों की शुरुआत होती है। लोग मंदिर में अनाज अर्पित करते हैं। गुग्गा को सर्पों का देवता माना जाता है। मान्यता है कि उनकी कृपा से सर्पदंश का विष उतर जाता है और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भाद्रपद कृष्ण नवमी को उनका जन्मदिन मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed