फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ground ready for football competition in Santoshgarh

Una News: संतोषगढ़ में फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार

Thu, 21 Nov 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Ground ready for football competition in Santoshgarh
खेल
विज्ञापन

पंजाब और हिमाचल की 16 टीमों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ के वीरेंद्र मेमोरियल स्कूल खेल मैदान पर शुक्रवार से तीन दिवसीय अंगदानी संजय महे को समर्पित सेवन साइड फुटबाल प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो रहा है। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता को लेकर वीरवार देर शाम तक अंतिम तैयारियों को मूर्त रूप दिया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल सहित पंजाब की करीब 16 टीमों ने पंजीकरण दर्ज कराया है। सेवन साइड फुटबाल टूर्नामेंट का रोमांच 22 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर संतोषगढ़ फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों सहित आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में इच्छुक 16 टीमें सात सौ रुपये प्रवेश शुल्क देकर पंजीकृत की गई हैं। इनमें से विजेता रहने पर संबंधित टीम को ट्राफी सहित 11 हजार रुपये व दूसरा इनाम 7100 रुपये ट्राफी सहित प्रदान किए जाएंगे। जबकि, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को आयोजक उचित इनाम देकर नवाजा जाएगा। आयोजकों में जसवीर सिंह बुलबुल कसाना ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां संपूर्ण हो चुकी हैं। हर मैच में खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी जाएगी। सुबह नौ बजे से पहला मैच शुरू कर दिया जाएगा। मैदान पर सीमा लाइनों, हाफ, थ्रो लाइनें तैयार कर दी गई हैं। औपचारिक रूप से बचे कार्यों को भी आज रात तक पूरा कर लिया जाएगा। संवाद

---
आयोजक बुलबुल कसाना ने बताया कि प्रतियोगिता को अंगदानी संजय महे की याद में कराया जाता है। करीब 14 वर्ष पूर्व फुटबाल खिलाड़ी संजय महे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पीजीआई में ब्रेन डेड संजय के माता पिता ने उसके शरीर से हार्ट, किडनी, लिवर, कार्निया आदि को दान कर दिया। जिससे कई मरीजों को नया जीवन मिला। उसके बाद से संतोषगढ़ फुटबाल क्लब इस प्रतियोगिता का आयोजन संजय की याद में करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed