फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gravel cleared to make the Baduhi-Chauki Manyar road passable.

Una News: बजरी हटाकर बड़ूही-चौकीमन्यार सड़क को किया साफ

Fri, 26 Jun 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 26 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gravel cleared to make the Baduhi-Chauki Manyar road passable.
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही-चौकीमन्यार सड़क पर बिखरी बजरी को संबंधित विभाग द्वारा हटा दिया गया है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर सड़क को पूरी तरह साफ किया गया, इससे राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मार्ग पर ओवरलोड टिपरों और ट्रॉलियों से गिर रही बजरी के कारण सड़क पर फिसलन की स्थिति पैदा हो रही थी। इस समस्या को अमर उजाला अखबार ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर लोक निर्माण विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सड़क पर बिखरी बजरी को साफ करवाया। विभागीय कर्मचारियों ने सड़क के उन हिस्सों को साफ किया जहां दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा अधिक था। सफाई कार्य पूरा होने के बाद अब सड़क पर दुर्घटना की आशंका काफी हद तक कम हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों में इकबाल मुहम्मद, नरिंद्र शर्मा और मुनीश ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही मांग उठाई है कि सड़क पर बजरी गिराने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाया जाए। लोक निर्माण विभाग उपमंडल जोल के एसडीओ भानु ओहरी ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। कर्मचारियों ने बिखरी बजरी को हटाकर मार्ग को सुरक्षित बना दिया है। वाहन चालकों से अपील की है कि वे ओवरलोड सामग्री लेकर न चलें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed