फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Grand procession taken out for installation of idol in Bhadrakali Shani temple

Una News: भद्रकाली शनि मंदिर में मूर्ति स्थापना पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Thu, 19 Feb 2026 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out for installation of idol in Bhadrakali Shani temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के अंतर्गत भद्रकाली गांव में स्थित मंदिर में शनिदेव की मूर्ति स्थापना के पावन उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान जयकारों, भजन-कीर्तन और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर में संपन्न हुई। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और कलश लेकर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत की व्यवस्था भी की गई। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मंदिर समिति व समस्त श्रद्धालुओं को मूर्ति स्थापना की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed