फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should pay money to contractors

ठेकेदारों को पैसों का भुगतान करे सरकार : राजीव

Tue, 31 Dec 2024 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 31 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government should pay money to contractors
ऊना। सरकारी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने वाले ठेकेदारों को महीनों से भुगतान नहीं मिलने से उनमें नाराजगी बढ़ रही है। सरकार  की गाइडलाइन के तहत ठेकेदारों ने ऋण लेकर कार्यों को पूरा किया है।
विज्ञापन

सरकार ठेकेदारों को कई माह बाद भी पैसे नहीं दे रही है। इस कारण ठेकेदारों को बैंक एनपीए के नोटिस दे रहे हैं। यह बातें शिव सेना के सह-सचिव राजीव मेनन ने ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। मेनन ने बताया कि ठेकेदारों ने सरकार की गाइडलाइन के तहत बैंकों से ऋण लेकर निर्माण कार्य पूरे किए, लेकिन भुगतान में देरी से वे बैंकों के एनपीए नोटिस का सामना कर रहे हैं। इससे कई ठेकेदार मानसिक और आर्थिक संकट में हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि विभागों से ट्रेजरी में भेजे गए बिलों पर भी अंतिम भुगतान रोका गया है। ट्रेजरी के अधिकारी सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed