{"_id":"68a3273445c80dec3e064c32","slug":"government-should-pay-medical-bills-and-salary-commission-dues-bhatia-una-news-c-92-1-bls1002-142663-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल बिल, वेतन आयोग का बकाया दे सरकार : भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल बिल, वेतन आयोग का बकाया दे सरकार : भाटिया
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक इं. वीआर भाटिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बंसी राम ठाकुर, विद्या सागर शर्मा और बालक राम शर्मा ने पेंशनरों की मांगों पर गहन विचार-विमर्श किया।
बैठक में मुख्यमंत्री का 7 अगस्त का धरना स्थगित करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह बोर्ड प्रबंधक वर्ग की दमनकारी नीतियों पर अंकुश लगाएं। साथ ही पेंशनरों और कर्मचारियों के मेडिकल बिल, छठे वेतन आयोग की बकाया राशि और 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता शीघ्र जारी करने पर विचार करे।
बैठक में यह भी कहा गया कि 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को 5, 10 और 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते को पेंशन में समायोजित किया जाए। भाटिया ने बताया कि एसोसिएशन की अगली बैठक 15 सितंबर को होगी। इस अवसर पर रछपाल सिंह, सीता राम ठाकुर, बालक राम ठाकुर, गुरुदेव कौशल, सुरेश चंद, रूपलाल राठौर आदि उपस्थित रहे।