फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government property becomes a medium for advertising, boards are put up on electric poles.

Una News: सरकारी संपत्ति बनी विज्ञापन का जरिया, बिजली के खंभों पर लगा दिए बोर्ड

Sun, 05 Apr 2026 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Government property becomes a medium for advertising, boards are put up on electric poles.
–नैहरियां सड़क मार्ग पर बिजली के खंभों पर खुलेआम निजी विज्ञापन बोर्ड लगाए ।संवाद
बिजली के खंभों पर किसी भी प्रकार के विज्ञापन बोर्ड लगाना प्रतिबंधित : जुगल किशोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। नंदपुर-नैहरियां सड़क पर ठठल पंचायत क्षेत्र में सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। यहां बिजली के खंभों पर खुलेआम निजी विज्ञापन बोर्ड लगाए गए हैं, जो नियमों की अनदेखी को दर्शाते हैं।
यह नजारा सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से बिजली के खंभों का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार इन खंभों पर लगे बोर्ड न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि हादसों को भी न्योता दे रहे हैं जो लोग बोर्ड लगाते हैं बोर्ड लगाते समय किसी को भी करंट लग सकता है कोई अनहोनी हो सकती है। तेज हवा या बारिश के दौरान इनके गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे राहगीरों और वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला अब प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। सरकारी संपत्ति का इस तरह उपयोग न केवल कानून की अवहेलना है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

विद्युत बोर्ड के एसडीओ अंब जुगल किशोर ने स्पष्ट किया कि बिजली के खंभों पर किसी भी प्रकार के विज्ञापन बोर्ड लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि जहां भी इस तरह के मामले सामने आएंगे, वहां संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभागीय टीम को जांच के निर्देश देने की बात कही हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग न करें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed