फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government ignoring the demands of pensioners: Harmesh

पेंशनरों की मांगों की अनदेखी कर रही सरकार : हरमेश

Fri, 06 Dec 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Government ignoring the demands of pensioners: Harmesh
बकाया वित्तीय लाभ और मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से आक्रोश
विज्ञापन

हिमाचल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ऊना इकाई की बैठक में मांगों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ऊना इकाई की बैठक शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक भवन एमसी पार्क ऊना में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष हरमेश सिंह राणा ने की। बैठक के दौरान मंच संचालन डीडी वशिष्ठ ने किया। सबसे पहले बीते दिनों जिन पेंशनर सदस्यों का निधन हुआ है, उनके लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पेंशनरों की मांगों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा न किए जाने पर रोष प्रकट किया। प्रधान हरमेश सिंह राणा ने पेंशनरों को बकाया वित्तीय लाभ न मिलने, 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की देनदारियां न मिलने, मेडिकल बिलों का भुगतान न होने, संयुक्त सलाहकार समिति का गठन न होनेे सहित अन्य मांगों को विशेष रूप से उठाया। सदस्यों ने कहा कि सरकार की तरफ से पेंशनरों की अनदेखी की जा रही है। उम्र के इस पड़ाव में वरिष्ठ पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान 17 दिसंबर को जिलास्तर पर पेंशनर दिवस मनाने को लेकर भी सहमति बनी। इसके साथ ही संघ के त्रैवार्षिक चुनाव 28 फरवरी व जिला ऊना कार्यकारिणी का चुनाव 25 मार्च तक संपन्न करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संघ के सचिव डीडी वशिष्ठ, महासचिव मेहर सिंह चंदेल, प्रेमलाल शर्मा, रामकुमार, रमेश जसवाल, उधम सिंह, लायक राम, मूलराज, सुभाष शर्मा, रजनीश कुमार, कमलदेव, किशन चंद, चंद्रशेखर, केसी सूद, दिलबाग सिंह, अजमेर सिंह, राकेश कुमार, डीसी चौधरी, रामस्वरूप, सतीश चंद्र, जोगिंद्र शर्मा व शिव कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed