फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government cement dumping case: Police collect CCTV footage

सरकारी सीमेंट फेंकने का मामला : पुलिस ने जुटाई सीसीटीवी फुटेज

Fri, 14 Nov 2025 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Government cement dumping case: Police collect CCTV footage
किसने फेंका था सीमेंट, आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन


फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ऊना-हमीरपुर हाईवे पर नलवाड़ी के पास ढांक में सरकारी सीमेंट के बैग फेंके जाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बंगाणा पुलिस ने डुमखर-थाना कलां के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिससे पता लगाया जाएगा कि रात के समय कौन-कौन सी गाड़ियां वहां से गुजरीं और किसमें सीमेंट लदा हो सकता है।


अब तक करीब 30 बैग प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिए हैं, जबकि कई बैग अभी भी ढांक में फंसे हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि सभी बैगों में सीमेंट सही था और इन्हें किसी बड़ी गाड़ी से गिराए जाने की आशंका है। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल के अनुसार, पुलिस व अन्य विभागों की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed