{"_id":"658dc2d1dc3c6e5e8606ea84","slug":"government-cement-consignment-caught-from-vehicle-case-against-driver-una-news-c-93-1-ssml1048-14132-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गाड़ी से पकड़ी सरकारी सीमेंट की खेप, चालक के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गाड़ी से पकड़ी सरकारी सीमेंट की खेप, चालक के खिलाफ केस
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत थानाकलां में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के नजदीक एक गाड़ी में अवैध तरीके से ले जाए जा रहे सरकारी सीमेंट की खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने गाड़ी से 10 बोरी सीमेंट की जब्त की हैं, इस पर स्पष्ट लिखा है कि यह खुदरा बिक्री के लिए नहीं है। वहीं पुलिस की पूछताछ में गाड़ी का चालक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी गाड़ी चालक की पहचान विनोद कुमार, निवासी गांव मंझेड़, डाकघर थानाकलां, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार रणजोध सिंह (53), निवासी गांव कोठी, तहसील बंगाणा, जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है और घर पर रहता है। कहा कि बीते 27 दिसंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने एक साथी के साथ गांव कोठी से थानाकलां की तरफ पैदल जा रहा था। जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के पास पहुंचने पर उन्होंने एक गाड़ी में लिफ्ट ली। चालक ने उन्हें गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठाया। जहां उन्होंने पाया कि गाड़ी के पीछे कुछ बोरियां सीमेंट के रखे थे। उन्होंने चालक ने पूछा कि वह सीमेंट कहां लेकर जा रहा तो वह टाल मटोल करने लगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि कुछ दूर आगे ही स्थानीय पुलिस गश्त कर रही थी। उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान सीमेंट की बोरियों की जांच करने पर पाया गया कि गाड़ी में कुल 11 बोरी सीमेंट है। इसमें से 10 बोरी में स्पष्ट लिखा है कि यह सीमेंट खुदरा बिक्री के लिए नहीं बल्कि औद्योगिक, संस्थागत या अन्य सरकारी उद्देश्य के लिए है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।