{"_id":"61a3cd820ce1713ce17e27cd","slug":"governer-worship-of-cows-in-thanakala-cowshed-una-news-sml391724978","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने थानाकलां गोशाला में किया गोपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने थानाकलां गोशाला में किया गोपूजन
विज्ञापन
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर थाना कलां में गौशाला में गौ पूजन करते हुए।संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को थानाकलां गोशाला में तुलसी अनुष्ठान और गो पूजन किया। कैनिबेट मंत्री वीरेंद्र कंवर भी उपस्थित रहे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा गोवंश को संरक्षण देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने पिछले लगभग चार वर्षों में बीस हजार से अधिक बेसहारा गोवंश को सहारा दिया है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक गो अभ्यारण्य तथा बड़ी गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़कों पर बेसहारा पशु नहीं होंगे तथा किसानों की फसलों को भी बेसहारा पशुओं से कोई हानि नहीं होगी।
इसके अतिरिक्त मौजूदा गोशालाओं की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। जून 2022 तक प्रदेश की राज्य की सड़कों को बेसहारा पशु मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर हमीरपुर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद