{"_id":"68cbf43705f01322560b186d","slug":"glass-broke-in-bela-bathri-industry-worker-seriously-injured-una-news-c-93-1-ssml1048-165897-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बेला बाथड़ी उद्योग में शीशा टूटा, मजदूर गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बेला बाथड़ी उद्योग में शीशा टूटा, मजदूर गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
भारी शीशे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर रहे थे कामगार
नुकीला टुकड़ा मजदूर कृष्ण कुमार की गर्दन में जा घुसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के अंतर्गत बेला बाथड़ी स्थित एक उद्योग में वीरवार को काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मजदूर भारी शीशा एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर रहे थे कि अचानक शीशा टूट गया। उसका नुकीला टुकड़ा मजदूर कृष्ण कुमार की गर्दन में जा घुसा। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मोहाली के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कामगारों ने आरोप लगाया कि उद्योग प्रबंधन उन्हें सेफ्टी किट उपलब्ध नहीं करवा रहा। वहीं ठेकेदार के माध्यम से भर्ती होने के बावजूद उन्हें केवल वेतन मिलता है, लेकिन ईएसआई और ईपीएफ जैसी सुविधाएं नहीं दी जातीं। दूसरी ओर प्रबंधन का कहना है कि हादसा अचानक शीशा टूटने से हुआ और घायल का पूरा इलाज करवाया जा रहा है।
श्रम अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्योग का निरीक्षण जल्द किया जाएगा। वहीं टाहलीवाल थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने कहा कि हादसे की जांच जारी है और घायल मजदूर के बयान दर्ज करने के लिए टीम मोहाली भेजी गई है।