{"_id":"6afc366224b79d68b60cbe01","slug":"girls-will-receive-free-cricket-training-in-chalet-una-news-c-93-1-ssml1048-213742-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चलेट में बेटियों को मुफ्त मिलेगी क्रिकेट की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चलेट में बेटियों को मुफ्त मिलेगी क्रिकेट की ट्रेनिंग
Tue, 17 Nov 2026 04:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र की बेटियों को क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए एचपीसीए सब सेंटर चलेट ने पहल की है। सेंटर में नौ से 14 वर्ष तक की लड़कियों के लिए निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण की सुविधा शुरू की गई है। इसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, फिटनेस और मैच अभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बीसीसीआई लेवल-1 कोच सुनील कुमार खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को खेलों में प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। अकादमी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीटें सीमित होने के चलते इच्छुक अभिभावक जल्द पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए कोच सुनील कुमार से मोबाइल नंबर 9736069441 पर संपर्क किया जा सकता है।