फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girl missing in fair handed over to family members

Una News: मेले में लापता लड़की की परिजनों के हवाले

Mon, 12 Aug 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Girl missing in fair handed over to family members
चिंतपूर्णी मंदिर में परिजनों के साथ आई थी माथा टेकने
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में सप्तमी के दिन रात दस बजे के करीब जालंधर से आई बारह साल की लड़की चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के दौरान अपने परिवार वालों से बिछुड़ गई। भीड़ के चलते लड़की अपने परिवार वालों को नहीं ढूंढ पाई जबकि दूसरी तरफ लड़की के परिवार लड़की के गुम होने पर काफी परेशान हुए और उन्होंने लड़की को बाजार सब जगह ढूंढा लेकिन उन्हें लड़की का कोई अतापता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने लड़की के गुम होने की एनाउंसमेंट मंदिर के कंट्रोल रूम में करवाई। इसके बाद भी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब चिंतपूर्णी थाना के एएसआई महेंद्र सोनी को इसके बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय बाद लड़की को ढूंढ निकाला और उसे थाने में लाकर उसके साथ आए परिवार के सदस्यों को बुलाकर लड़की को परिवार वालों के हवाले कर दिया। एएसआई महेंद्र सोनी ने बताया कि लड़की अमृता पुत्री विशु राम नियर अरोड़ा मेडिकल स्टोर जालंधर की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed