{"_id":"69d54c55980074e795064deb","slug":"gippy-grewal-ammy-virk-to-rock-the-haroli-festival-una-news-c-93-1-una1002-187456-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली उत्सव में गिप्पी ग्रेवाल-एमी विर्क मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली उत्सव में गिप्पी ग्रेवाल-एमी विर्क मचाएंगे धमाल
Wed, 08 Apr 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 इस वर्ष और भी अधिक उत्साह एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ आयोजित किया जा रहा है। 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के समीप सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान रोड़ा में उत्सव सजेगा। बैसाखी पर्व से जुड़े इस आयोजन में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल और एमी विर्क समेत अनेक नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे और सोमभद्रा तट को बैसाखी के रंगों से सराबोर करेंगे। एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम आयोजित होने वाली स्टार नाइट्स में लोकप्रिय कलाकार मंच को अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से सजाएंगे। 11 अप्रैल की संध्या में गिप्पी ग्रेवाल, 12 अप्रैल को जी खान, 13 अप्रैल को हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार कुलदीप कुमार एवं अनुज शर्मा और 14 अप्रैल को गुलरे अख्तर एवं एमी विर्क राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में अपने सुरों का जादू बिखेर कर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
स्थानीय कलाकारों की ऑडिशन प्रक्रिया पूरी
विशाल शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्थानीय कलाकारों की ऑडिशन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई है। दो दिन चली इस प्रक्रिया में 50 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चयनित कलाकारों को 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले हरोली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में मंच प्रदान किया जाएगा।
ट्रेड फेयर और खेल प्रतियोगिताएं
उत्सव के दौरान हरोली मैदान में ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा जिसमें स्वयं सहायता समूहों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।