फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gender and population ratio will be inspected while checking voter lists.

Una News: मतदाता सूचियों की जांच में लिंग और जनसंख्या अनुपात का होगा निरीक्षण

Tue, 07 Nov 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gender and population ratio will be inspected while checking voter lists.
ऊना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर, 2023 तक पुनरीक्षण की गतिविधियों के पर्यवेक्षण के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने कांगड़ा, शिमला और मंडी के मंडलायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी प्रेक्षकों को पुनरीक्षण अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची प्रेक्षक, प्राप्त हो रहे दावे और आक्षेपों के निपटारे की गुणवत्ता, मतदाता सूचियों में लिंग, जनसंख्या अनुपात एवं आयु वर्गवार पंजीकरण में अंतर को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्रेक्षक तीन बार क्षेत्रीय दौरे करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल अथवा सर्व साधारण को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 में यदि कोई विषय प्रस्तुत करना हो तो वे मतदाता सूची प्रेक्षकों से दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मंडलायुक्त कांगड़ा से दूरभाष नंबर 94970-34035, मंडलायुक्त शिमला से 94180-39998 और मंडलायुक्त मंडी से 94180-88701 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed