फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ganga of discourses in Radha Krishna temple of Kotlakalan

कोटलाकलां के राधा कृष्ण मंदिर में बही प्रवचनों की गंगा

Wed, 02 Feb 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ganga of discourses in Radha Krishna temple of Kotlakalan
ऊना के राधा कृष्ण मंदिर कोटलाकलां में कथा सुनाते कथावाचक। संवाद - फोटो : Una
ऊना/संतोषगढ़। कोटला कलां स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे धार्मिक महोत्सव के दूसरे दिन वृंदावन से पहुंचे कथावाचक गौर दास महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोया। उन्होंने भक्त नरसी मेहता की ओर से किये जाने वाले अपने पूर्वजों के श्राद्ध का प्रसंग सुना कर सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा वाचक गौर दास ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब नरसी स्नान के बाद श्राद्ध के लिए घी लेने बाजार गए, लेकिन किसी ने भी उधार में घी नहीं दिया। अंत में एक दुकानदार राजी हो गया पर शर्त रख दी कि नरसी को भजन सुनाना पड़ेगा। बस फिर क्या था, मन पसंद काम और उसके बदले घी मिलेगा, ये तो आनंद हो गया। अब नरसी भगवान का भजन सुनाने में इतने लीन हो गए कि ध्यान ही नहीं रहा कि घर में श्राद्ध है।
विज्ञापन

नरसी गाते गए भजन उधर नरसी के रूप में भगवान कृष्ण श्राद्ध कराते रहे। दिन ढलने के बाद घी लेकर नरसी जब घर आए तो देखा कि धर्मपत्नी मानिक बाई जी भोजन कर रही है। नरसी जी को इस बात का क्षोभ हुआ कि पूर्वजों के श्राद्ध से पहले पत्नी भोजन करने बैठ गई। नरसी जी ने उन्हें टोका और क्रोध में बोले कि आने में जरा देर हो गई। क्या करता, कोई उधार का घी भी नहीं दे रहा था, मगर तुम श्राद्ध के पहले ही भोजन क्यों कर रही हो। मानिक बाई ने कहा, आपको क्या हो गया, आपने स्वयं खड़े होकर श्राद्ध का सारा कार्य किया। ब्राह्मणों को भोजन करवाया, दक्षिणा भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के अनुरूप होगी शोभायात्रा: बाबा बाल
राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने कहा कि धार्मिक महोत्सव के दौरान हर साल निकाली जाने वाली शोभायात्रा का आयोजन चार फरवरी को बारिश होने पर नहीं किया जाएगा। तब ऐसी स्थिति में शोभायात्रा का आयोजन 6 फरवरी को किया जाएगा। कहा कि अगर चार फरवरी को मौसम ठीक रहने पर शोभायात्रा उसी दिन निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed