{"_id":"687ce50e601770e9660d82d2","slug":"gagret-stuck-in-traffic-jam-administration-under-question-una-news-c-93-1-una1002-159756-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जाम में फंसा गगरेट, सवालों के घेरे में प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जाम में फंसा गगरेट, सवालों के घेरे में प्रशासन
विज्ञापन
नवरात्र के मेले से पहले ही हालात बेकाबू
बाजार से गुजरते ओवरलोड टिपर के कारण लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट के मुख्य बाजार में शनिवार को लगा लंबा ट्रैफिक जाम स्थानीय प्रशासन की ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर गया। नवरात्रों के मेले से पहले ही हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति के और अधिक बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और बाजार से गुजर रहे ओवरलोड टिपरों के कारण जाम भयावह रूप ले बैठा। घंटों तक वाहन रेंगते रहे, जिससे स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गगरेट चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुए। यह कोई पहली घटना नहीं है कि ओवरलोड टिपरों की बाजार में बेरोकटोक आवाजाही से ट्रैफिक व्यवस्था पहले भी कई बार चरमरा चुकी है। वर्षों से क्रशर मालिकों के प्रभाव के चलते प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठते रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब बार-बार मीडिया और जनप्रतिनिधियों की ओर से टिपरों के लिए वैकल्पिक बाईपास मार्ग की मांग उठाई गई, तो अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया। ओवरलोड वाहनों की यह मनमानी न केवल जाम का कारण बन रही है, बल्कि यह सड़क हादसों को भी जन्म दे रही है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह प्रशासनिक विफलता आम जनता की जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज घनश्याम ने बताया कि जाम की मुख्य वजह एक ओवरलोड टिपर का बीच बाजार में फंस जाना था, जिसे काफी मशक्कत के बाद हटाया गया। संबंधित चालक के खिलाफ चालान भी काटा गया है।
वहीं, डीएसपी अंब बसुधा सूद ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवरात्र मेले को ध्यान में रखते हुए एक ठोस ट्रैफिक प्रबंधन रणनीति तैयार की जा रही है, जिससे व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके।