फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Future of 51 students hangs in the balance; Kinnu school without a teacher for three months.

Una News: 51 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में तीन माह से शिक्षक विहीन किन्नू स्कूल

Fri, 24 Jul 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 24 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Future of 51 students hangs in the balance; Kinnu school without a teacher for three months.
भरवाईं (ऊना)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय किन्नू में पिछले तीन महीनों से एक भी शिक्षक उपलब्ध न होने के गंभीर मामले को लेकर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने सरकार के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ट्रस्ट ने उपमंडलाधिकारी अंब के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि विद्यालय में अध्ययनरत 51 विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सात दिनों के भीतर पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 51 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं लेकिन पिछले तीन महीनों से उन्हें पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है और इस स्तर पर शिक्षा व्यवस्था का पूरी तरह ठप हो जाना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन किन्नू स्कूल की वास्तविक स्थिति उन दावों की पोल खोल रही है।
ग्रामीण क्षेत्र के मासूम विद्यार्थियों को शिक्षक के अभाव में शिक्षा से वंचित रखना उनके शिक्षा के अधिकार का सीधा उल्लंघन है। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के कई अभिभावक भी ट्रस्ट के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और सरकार से तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान रचना देवी, रीता कुमारी, पिंकी देवी, रेखा देवी, मीणा देवी, रजनी देवी, राधा, पूजा, रीना देवी, जीवन, ज्योति, काजल, बचनो देवी, अनु, अनिल कुमार, बंटी, सचिन सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विद्यालय में शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed