फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Frustrated people of BJP are tearing Congress flags and hoardings: Vivek

भाजपा के हताश व्यक्ति फाड़ रहे कांग्रेस के झंडे और होर्डिंग : विवेक

Sun, 19 May 2024 02:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Frustrated people of BJP are tearing Congress flags and hoardings: Vivek
बोले- प्रचंड गर्मी में भी लोग कांग्रेस पार्टी के काम के लिए मैदान में डटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा ने शनिवार को लोअर बेल्ट के झम्बर में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव देसराज गौतम भी मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने कहा कि 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी लोग कांग्रेस पार्टी के काम के लिए मैदान में डटे हैं, तो यह निश्चित रूप से तय है कि आने वाले समय में एक बार फिर यहां की जनता कांग्रेस के विधायक को विधानसभा भेजेगी। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस के झंडे और होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हताश परेशान व्यक्ति इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अपने ही कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को सहन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में लड़ाई-झगड़ा अब आम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बैठकों में शामिल न होने के कारण कार्यकर्ताओं से झड़प रहे हैं, ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। इतना ही नहीं परेशान होकर चलती गाड़ी से लोगों को उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पैसे के दम पर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैप्शन कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा अपने विधानसभा प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed