फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fruits rate increased due to Navratra

नवरात्र शुरू होते ही बढ़ गए फलों के दाम

Fri, 08 Apr 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 08 Apr 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
fruits rate increased due to Navratra
फल - फोटो : getty images

नवरात्रों की शुरुआत होते ही फलों के दाम सातवें आसमान पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। पहले नवरात्रे पर ही फलों के दामों में एकाएक उछाल आ गया है। नवरात्र शुरू होते ही फलों की डिमांड बढ़ गई है। इसके चलते दुकानदारों ने फलों को मनचाहे दामों पर बेचना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


फलों के दामों में इजाफा आम आदमी के जेब पर भारी पड़ रहा है। दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी वाले ग्राहकों की जेबों पर डाका डालने में लगे हुए हैं, लेकिन इन पर लगाम कसनेे के लिए प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। सब्जी और फल विक्रेता रेट लिस्ट न लगाकर ग्राहकों को मनचाहा चूना लगा रहे हैं। आम के दाम 250 रुपये प्रति किग्रा हो गए हैं, वहीं सेब के दाम डेढ़ सौ और 180 रुपये तक पहुंच गए हैं, जो पहले 100 रुपये तक बाजार में आसानी से उपलब्ध थेे।
विज्ञापन


इसके अलावा केला 40 की बजाय 60 रुपये दर्जन, पपीता 40 से बढ़कर 60 रुपये किलोग्राम, संतरा 40 से बढ़कर 60 रुपये, अंगूर के दाम 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किग्रा पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों रोहित, राजीव, राहुल, तनू, प्रियंका, स्वाति, सोनिया सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फल विक्रेताओं की मनमर्जी से तय किए जा रहे दामों पर लगाम कसी जाए। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत ने बताया कि सभी सब्जी तथा फल विक्रेताओं को अपनी दुकान के आगे रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसके बावजूद नियमों की अवहेलना होती है तो दुकानदार और विक्रेता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed