{"_id":"682ddcdd2a619025bf079d04","slug":"fruits-and-juices-distributed-to-patients-on-rajiv-gandhis-death-anniversary-una-news-c-93-1-una1002-154341-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मरीजों को बांटे फल और जूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मरीजों को बांटे फल और जूस
विज्ञापन
राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : प्रशांत राय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर जिला युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों को फल और जूस वितरित किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री और जिला अध्यक्ष प्रशांत राय कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम भी जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की ओर से देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज युवा कांग्रेस की ओर से उनकी पुण्यतिथि पर विशेष रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति को लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उसी के चलते आज भारत विश्व भर में संचार और तकनीक के क्षेत्र में नंबर एक चल रहा है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शोभित गौतम, मुनीष बैंस, गोल्डी सैनी, अभिषेक शर्मा, मोनी ठाकुर, नीतीश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।