फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   froud

मनरेगा में रास्ते के निर्माण को लेकर धांधली के आरोप

Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
froud
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की बुढवार पंचायत में मनरेगा के तहत रास्ते के निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने धांधली के आरोप लगाए हैं। लोगों का आरोप है कि इस रास्ते के निर्माण मेें जारी किए गए मस्ट्ररोल में जाली तीन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं और स्वीकृत राशि 2 लाख 82 हजार रुपये में से मात्र 1 लाख 17 हजार रुपये ही खर्च हो पाए हैं। शेष राशि का कोई भी प्रतिनिधि या कर्मचारी हिसाब नहीं दे रहा है। वह इसकी शिकायत विकास खंड में भी कर चुके हैं। कार्रवाई न हाने से लोगों ने दुखी होकर इसकी शिकायत अब सतर्कता विभाग ऊना से कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुढवार पंचायत के अशोक कुमार, यमुना देवी, देस राज, ईश्वर सिंह, अजय कुमार ने सतर्कता विभाग को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि अशोक कुमार और जमना देवी के घर के रास्ते के निर्माण के लिए 2 लाख 82 हजार रुपये जनवरी माह में स्वीकृत हुई थी, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने मात्र एक लाख 17 हजार रुपये की राशि ही रास्ते के निर्माण पर खर्च की है। शेष राशि का कोई हिसाब नहीं दे रहा है और रास्ते का निर्माण भी अधर में ही लटका हुआ है। अभी तक रास्ते के निर्माण के लिए कोई सामान और सीमेंट तक नहीं पहुंच पाया है। जबकि काजगों में रास्ते को कंपलीट बताया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर दुखी होकर इसकी शिकायत सतर्कता विभाग से की है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों का आरोप है पंचायतों में इस तरह की धांधली पर पूर्णतया अंकुश लगाया जाए व इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएं। इस संबंध में विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र का कहना है कि शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed