फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Free ration distributed to eligible women

Una News: पात्र महिलाओं को बांटा निशुल्क राशन

Sun, 25 May 2025 08:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Free ration distributed to eligible women
राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से करो अपना कार्य : सतपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमोत्कर्ष अमोदनी राशन वितरण प्रकल्प के तहत पात्र महिलाओं को निजी होटल में राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम में 67 पात्र विधवा महिलाओं को 1,50,750 रुपये का निशुल्क राशन वितरित किया गया। जबकि दस मेधावी नर्सिंग छात्राओं को डाॅ. हरे कृष्ण गोयल स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी नर्सिंग छात्रा छात्रवृत्ति प्रकल्प के तहत अढाई-अढाई हजार की नकद छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में चढ़तगढ़ गांव के एक किडनी रोगी की बेटी कृतिका को लाॅ की पढ़ाई में मदद के लिए 27 हजार की राशि तथा एक दसवीं कक्षा की छात्रा कुंजल शर्मा को शिक्षा में मदद के लिए 11 हजार की राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को धर्म, जाति व राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से अपना कार्य करना चाहिए। यही उनका समाज के लिए सबसे बड़ा योगदान होगा। हिमोत्कर्ष को प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि राशन वितरण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 67 मेहनतकश विधवाओं का चयन किया गया। संत बाबा बाल ने हिमोत्कर्ष परिषद को इस प्रकल्प के लिए 50 हजार की राशि का योगदान आशीर्वाद के रूप में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed