{"_id":"600db61f8ebc3e33be252f2e","slug":"free-plants-scheme-una-news-sml358785293","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी भूमि में लगाने को निशुल्क पौधों के साथ पैसे भी देगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी भूमि में लगाने को निशुल्क पौधों के साथ पैसे भी देगा वन विभाग
विज्ञापन
ऊना। केंद्र सरकार की ओर से एक विशेष योजना के तहत किसानों व बागवानों सहित अन्यों को अपनी निजी भूमि पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। निजी भूमि के लिए निशुल्क पौधे उपलब्ध तो करवाएं जाएंगे ही। साथ ही मदद राशि भी प्रदान की जाएगी। यह राशि से किसान, बागवान व अन्य लोग पौधों के पालन-पोषण के लिए खाद, उर्वरक की खरीद व अन्य कार्यों के लिए खर्च कर सकेंगे।
पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों की निजी भूमि के जंगलों में भी पेड़ों की संख्या को बढ़ाने के लिए केंद्र ने सब मिशन ऑन एग्रो फॉरेस्ट्री योजना के यह पहल की है। इसके तहत इच्छुक लोगों को एक हेक्टेयर भूमि में 500 से 1000 निशुल्क पौधे वन विभाग की ओर से जिला स्तर पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके लिए पात्र लोगों को वन विभाग के जिला कार्यालय में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे। पात्रों को 500 से 1000 निशुल्क पौधों के साथ 4000 से 10,000 रुपये की मदद भी प्रदान की जाएगी। जानकारी के अनुसार वन विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जाने वाले पौधों की प्रति पौधा 70 रुपये कीमत है। जो किसान, बागवानी व अन्य पात्रों को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लोग अपने क्षेत्र के वन परिक्षेत्र कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास जमीन होना जरूरी है।
0
वन विभाग भी करेगा देखरेख
वन विभाग की टीम समय-समय पर सभी पौधों की देखरेख भी करेगी। अगर किसी स्थान पर कोई पौधा खराब हो जाता है तो उसे वन विभाग की टीम मौके पर जाकर बदलेगी। पौधों को लगाने के बाद उसकी तीन वर्षों तक की निगरानी विभाग खुद करेगा। उसके बाद पौधे बड़े होने पर जमीन मालिक खुद पौधों की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
0
योजना का लाभ उठाने आगे आएं लोग : डीएफओ
डीएफओ मृत्युंज्य माधव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए जिले के लोग आगे आएं। पात्र लोगों को सिर्फ जमीन देनी होगी। जमीन पर लगाने के लिए वन विभाग पौधे भी निशुल्क देगा और आर्थिक मदद भी मुहैया कराएगा।