{"_id":"670acda7d52a6286b80d1f34","slug":"fraud-of-rs-90-lakh-in-the-name-of-purchasing-land-from-a-woman-from-una-una-news-c-93-1-ssml1048-135500-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना की महिला से जमीन खरीद के नाम पर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना की महिला से जमीन खरीद के नाम पर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Sun, 13 Oct 2024 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत धमांदरी क्षेत्र में जमीन खरीद के नाम पर एक महिला से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी की शिकायत महिला अनीता देवी, पत्नी चंदन आंगरा निवासी ऊना ने दर्ज करवाई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पूनम रानी और उसके पति अमनदीप राणा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार अनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पूनम और उसका पति ऊना शहर के वार्ड एक के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की धमांदरी गांव में अपनी जमीन है, जिसे वे बेचना चाहते थे। जमीन में पड़ी मशीनरी समेत 90 लाख रुपये कीमत तय हुई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने 70 लाख रुपये की बयाना राशि आरोपियों को चुकता कर दी। इसके बाद जमीन खरीद की सारी प्रक्रिया को पूरी कर लिया गया।
अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जिस जमीन की खरीद की, वहां पड़ी मशीनरी को 20 लाख रुपये में बेच दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मशीन खरीद से प्राप्त 20 लाख की राशि भी आरोपियों को चुकता कर दी। हालांकि, आरोपियों ने कुल 90 लाख रुपये की राशि हासिल करने के बाद अपने इरादे बदल लिए। इसके बाद आरोपियों ने वही जमीन निरंजन सिंह को बेच दी।
विज्ञापन
वहीं, शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने जिस जमीन को बेचा, उस पर लोन भी लिया गया था, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में पता चली। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने झूठ बोलकर और गलत इरादा रखते हुए उसके साथ कुल 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। इसके साथ ही जमीन खरीद के दौरान बनाए गए दस्तावेजों और भुगतान से जुड़े तथ्य भी खंगाले जा रहे हैं।