फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fraud of Rs 10 lakh in the name of getting the dealership of the company

Una News: कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी

Thu, 03 Jul 2025 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10 lakh in the name of getting the dealership of the company
हरोली निवासी युवक की शिकायत पर शिमला निवासी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

कंपनी का मुख्य कार्यालय चौरंगी रोड कोलकाता बताया
आरोपियों ने समझौते के अनुसार कोई कार्य आगे नहीं बढ़ाया
पहले टालमटौल और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली क्षेत्र के एक युवक ने शिमला निवासी व्यक्ति पर कंपनी की डीलरशिप दिलाने की एवज में 10 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को मिली शिकायत के आधार पर हरोली पुलिस ने आरोपी रजत निवासी शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुमार कालिया निवासी गांव हरोली ने शिकायत में बताया कि बीती 21 अप्रैल 2025 को शिमला के फागू में उसकी मुलाकात आरोपी रजत से हुई। आरोपी ने उसे अपनी कंपनी मेसर्स अनसेफ हेल्थ केयर एंड हाइजीन इंडिया प्राइवेट की हिमाचल प्रदेश में मदर सुपर डीलरशिप दिलाने का लालच दिया। कंपनी का मुख्य कार्यालय चौरंगी रोड, ओम टॉवर सातवीं मंजिल पार्क स्ट्रीट कोलकाता बताया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कंपनी की ओर से कॉपी पर उसकी पत्नी के हस्ताक्षर करवाए। आरोपी व उसके सहयोगियों ने उपरोक्त डीलरशिप के लिए करीब 10 लाख रुपये की राशि ली लेकिन आरोपियों ने समझौते अनुसार कोई कार्य आगे नहीं बढ़ाया। फोन किए जाने पर पहले टालमटौल और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। कहा कि आरोपी रजत और साथियों ने मिलकर उसके साथ 10 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि हरोली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा कि जल्द आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed