{"_id":"666d9b22d30f82cf660f2b6c","slug":"four-youths-from-punjab-stayed-in-chintpurnis-hotel-absconded-with-the-mistresss-mobile-after-leaving-the-room-una-news-c-93-1-ssml1048-126394-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी के होटल में रुके पंजाब के चार युवक, कमरा छोड़ने पर मालकिन का मोबाइल लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी के होटल में रुके पंजाब के चार युवक, कमरा छोड़ने पर मालकिन का मोबाइल लेकर फरार
Sat, 15 Jun 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी बाज़ार के होटल से महिला का फोन हुआ चोरी।संवाद
वारदात सीसीटीवी में कैद, घटना के समय सोई थी बुजुर्ग महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में पंजाब से आए चार युवक होटल में कमरा लेने के बाद कमरा छोड़ने पर होटल मालकिन का मोबाइल लेकर फरार हो गए। हालांकि मोबाइल चोरी कर रहे युवक की सारी करतूत होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
चोरी की घटना चिंतपूर्णी बाजार के एक निजी होटल की है। जहां यात्रियों को ठहरने पर कमरे भी किराए पर दिए जाते हैं। इस होटल को चलाने वाली एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला है, लेकिन इस महिला के होटल में ठहरे चार लोग इस बुजुर्ग महिला का दस हजार का फोन चुराकर फरार हो गए। मामला शुक्रवार का है, जब पंजाब के जालंधर के रहने वाले चार युवकों ने सुबह चार बजे इस महिला के पास आराम करने के लिए कुछ घंटे के लिए कमरा किराए पर लिया। जब उन लोगों ने दोपहर के समय कमरे को छोड़ा तो इसकी चाबी बुजुर्ग महिला को दे गए, लेकिन इन शातिरों की नजर बुजुर्ग महिला के बेड पर पड़े मोबाइल पर चली गई। तभी कुछ देर के बाद कमरे को छोड़कर गए युवकों में से एक युवक फिर इस बुजुर्ग महिला के होटल में आया। इस दौरान महिला लेटी हुई थी। शातिर युवक आसपास देखकर महिला का फोन चुराकर भाग गया।
होटल मालकिन चंचला देवी ने बताया कि मोबाइल चोरी के बारे मेें उन्होंने चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने भी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि मामले की जांच जारी है।