{"_id":"6a88b3cb485cb4fbc50ad940","slug":"four-villagers-set-an-example-by-giving-up-their-own-land-to-build-a-village-path-una-news-c-93-1-una1002-203158-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अपनी जमीन छोड़कर गांव का रास्ता बनाया, चार ग्रामीणों ने पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अपनी जमीन छोड़कर गांव का रास्ता बनाया, चार ग्रामीणों ने पेश की मिसाल
Sat, 22 Aug 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। अपनी जमीन हर किसी के लिए अनमोल होती है लेकिन कैलाश नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के टुंडखरी गांव के चार ग्रामीणों ने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर जनहित को प्राथमिकता दी। गांव में वर्षों से बाधित रास्ते के निर्माण के लिए ब्रह्म दास, त्रिलोक सिंह, संतोष कुमारी और गुरवक्श सिंह ने अपनी भूमि ग्राम पंचायत कैलाश नगर के नाम दान कर दी। उनके इस कदम से वर्षों पुरानी रास्ते की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
भूमि दान की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए चारों दानकर्ता तहसील घनारी पहुंचे। यहां तहसीलदार कुलताज सिंह के समक्ष उन्होंने अपनी भूमि पंचायत के नाम करने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान ग्राम पंचायत कैलाश नगर की वार्ड पंच सीमा देवी मौजूद रहीं, जबकि कैप्टन रविंद्र सिंह ने गवाह के रूप में प्रक्रिया पूरी करवाने में सहयोग किया। ग्रामीणों के अनुसार टुंडखरी में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी। रोजमर्रा के आवागमन के अलावा अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रास्ते के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अब चार ग्रामीणों के भूमि दान करने के बाद रास्ते के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पंचायत जल्द आगामी प्रक्रिया पूरी कर रास्ते का निर्माण करवाएगी।
भूमि दान करने वाले ग्रामीणों के इस फैसले की गांव में खूब सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि चारों लोगों ने अपनी निजी जमीन को गांव की सुविधा के लिए देकर भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। उनका यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक रहेगा।