{"_id":"67dd715674820f602a0d654b","slug":"four-vehicles-carrying-wood-without-documents-were-seized-in-punjab-una-news-c-93-1-ssml1048-149211-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिना दस्तावेज लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे चार वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिना दस्तावेज लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे चार वाहन जब्त
विज्ञापन
गगरेट में लकड़ी के साथ पकड़ी पिकअप गाड़ियां। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वाहन हमीरपुर के नादौन क्षेत्र से संबंधित
अवैध कटान का पता लगाने में जुटा वन विभाग : सुशील राणा
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश की वन संपदा को तस्करी कर पंजाब ले जा रहे चार वाहनों को पकड़ने में वन विभाग की टीम ने सफलता हासिल की। इनमें से तीन वाहन हमीरपुर के नादौन क्षेत्र से संबंधित हैं, जबकि एक वाहन स्थानीय है। वन विभाग ने लकड़ी सहित वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश से लकड़ी पंजाब की मंडियों में पहुंचाई जा रही है। जिला कांगड़ा और हमीरपुर से रोजाना कई वाहन लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे हैं। इन्हें बार्डर एरिया में तो वन विभाग की टीमें पकड़ रही हैं लेकिन रास्ते में न तो वन विभाग के अधिकारी इन पर हाथ डाल रहे हैं और न ही पुलिस इनपर कार्रवाई कर रही है। विशेष रूप से नादौन व देहरा से आने वाले ऐसे वाहन चालक बेखौफ होकर यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी जब वन खंड अधिकारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ इलाके की गश्त पर थे तो चार वाहन उन्हें पंजाब की ओर जाते दिखाई दिए। उन्हें रोककर जब पड़ताल की गई तो किसी भी वाहन के पास न तो कोई वैध परमिट था और न ही अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इनमें से एक वाहन में बांस तो अन्य तीन वाहनों में अन्य प्रजाति की लकड़ी थी। वन मंडल अधिकारी सुशील राणा ने बताया कि जिला ऊना में लगातार वन विभाग की टीमें बिना जरूरी दस्तावेज लेकर पंजाब जा रही गाड़ियों को पकड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि गगरेट में शुक्रवार को चार वाहन पकड़े गए हैं। लकड़ी सहित जब्त कर लिया गया है। वन विभाग पड़ताल कर रहा है कि लकड़ी कहां से काटी गई।