फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four shanties burnt to ashes in Lalsingi

लालसिंगी में चार झुग्गियां जलकर राख

Sun, 10 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Four shanties burnt to ashes in Lalsingi
ऊना के लालसिंगी में आग से राख हुई झुग्गियों से बचा हुआ सामान निकालते हुए गुज्जर समुदाय के लोग। सं? - फोटो : Una
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते लालसिंगी में रविवार दोपहर को चार झुग्गियां जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। घटना में करीब 60 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त मवेशी व पशुपालक बाहर थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालसिंगी में चंबा से आए गुज्जर समुदाय की झुग्गियों में रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आसपास की झुग्गियों ने भी आग पकड़। खड़पोश झुग्गियों में सूखा घास व सूखी लकड़ी होने के कारण आग एकदम भड़क गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक चार झुग्गियां जलकर राख हो गई। इनमें दो झुग्गियां रिहायशी थी और दो खाली झुग्गियां थी। घटना में चार गोबर के ढेर भी जल गए।
विज्ञापन

दमकल विभाग की मुस्तैदी से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलने से बचाई गई। उधर, सब फायर अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर तुरंत घटनास्थल पहुंचकर भड़की आग पर काबू पाया गया। बता दें कि तेज धूप के बीच झुग्गियाें में छोटी चिंगारी से ही आग भड़क जाती है। इससे पहले बाथू बाथड़ी में भी करीब 148 झुग्गियां जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed