फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four posts of JBT will be filled by dependents of ex-servicemen

Una News: पूर्व सैनिकों के आश्रितों से भरे जाएंगे जेबीटी के चार पद

Fri, 31 Jan 2025 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Four posts of JBT will be filled by dependents of ex-servicemen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिला में जेबीटी (कनिष्ठ बुनियादी) अध्यापकों के चार पद अनुबंध आधार पर पूर्व सैनिकों के आश्रितों से बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। इनमें पूर्व सैनिकों के आश्रितों की सामान्य श्रेणी में तीन पद 31 दिसंबर, 2016 बैच और एसटी श्रेणी में एक पद अब तक के बैच से भरे जाएंगे। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान ने जानकारी दी कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, बंगाणा, अंब और हरोली ने जिन अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए गए हैं, उनकी काउंसलिंग 17 फरवरी को सुबह 10.30 बजे उपनिदेशक प्ररंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा फॉर्म और काउंसलिंग संबंधित संपूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा उपनिदेशक ने बताया कि उपरोक्त बैच से संबंधित किसी अभ्यर्थी का नाम यदि संबंधित रोजगार कार्यालय की ओर से नहीं भेजा गया है तथा संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अन्य जिलों से संबंधित प्रार्थी जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-223586 पर किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed