फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four players from the district will show their strength in the North Zone Handball Competition.

Una News: नॉर्थ जोन हैंडबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे जिले के चार खिलाड़ी

Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four players from the district will show their strength in the North Zone Handball Competition.
हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। स्रोत - संस्थान
सिटी स्पोर्टस
विज्ञापन

बिलासपुर में नौ से 15 फरवरी तक ले रहे प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के एसवीएसडी कॉलेज भटोली के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी हैंडबाल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अर्शदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, सन्नी कुमार पुत्र जतिंदर पाल, रितेश कुमार पुत्र कश्मीरी लाल तथा वंश मिश्रा पुत्र राजीव कुमार शामिल हैं। चयन के उपरांत खिलाड़ी दाविन घाटी हैंडबाल प्रशिक्षण केंद्र, गस्सौड़ (जुखाला) जिला बिलासपुर में नौ से 15 फरवरी तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।
यह नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी हैंडबाल प्रतियोगिता अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मस्तुआना साहिब जिला संगरूर पंजाब में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। चारों खिलाड़ी अपने महाविद्यालय की तरफ से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षक श्याम सिंह एवं डॉ. कमल किशोर ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed