{"_id":"66983ce1945f41066d044904","slug":"four-mm-clouds-rained-in-una-relief-from-heat-after-15-days-una-news-c-93-1-una1001-128456-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में चार एमएम बरसे मेघ, 15 दिन बाद गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में चार एमएम बरसे मेघ, 15 दिन बाद गर्मी से मिली राहत
Thu, 18 Jul 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना शहर सहित आसपास के क्षेत्र में करीब 15 दिन बाद बारिश से राहत की बूंदे बरसी हैं। बारिश के क्रम के बाद अब वीरवार को भी इसकी संभावना से ऊनावासी गदगद हैं।
बुधवार को सुबह 12 बजे के करीब शुरू हुए बारिश के क्रम ने थोड़ी देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है। करीब 20 मिनट तक ऊना में चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस बीच यहां शहर से जुड़े क्षेत्र में खेतों में फसल के लिए बारिश का होना अच्छा साबित हुआ है। दूसरी ओर उमस भरी गर्मी से राहत के लिए त्राही-त्राही कर रहे शहरवासियों को बारिश ने बड़ा सुकूून पहुंचाया। अन्यथा बीते 15 दिन से जिले के कुछेक क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश कस्बे सूखे की मार से जूझ रहे थे। फिलहाल बारिश से दिन के तापमान में कोई खासा बदलाव नहीं आया है। बारिश होने के कुछ घंटे बाद भी लोग उमस भरी गर्मी को महसूस करते नजर आए, अन्यथा ऊना का अधिकतम तापमान दो अंक के उछाल के साथ 35.2 व न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को ऊना में चार एमएम बारिश होनी दर्ज की गई है। बुधवार रात के साथ वीरवार को भी बारिश की संभावना है। फिलहाल उमस संग गर्मी लोगों को सताएगी। संवाद