{"_id":"67c84eb17c778856cd0e802e","slug":"four-lane-will-be-built-for-the-bulk-drug-park-which-is-being-built-worth-two-thousand-crores-una-news-c-93-1-una1002-147774-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दो हजार करोड़ से बन रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए बनेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दो हजार करोड़ से बन रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए बनेगा फोरलेन
विज्ञापन
विभाग फील्ड में डाटा जुटाने में लगा, अजोली से पोलियां बीत तक 20 किलोमीटर लंबा बनेगा फोरलेन
सरकार के निर्देशों के बाद विभागीय अधिकारी डीपीआर बनाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दो हजार करोड़ की लागत से निर्मित होने जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए फोरलेन बनेगा। सरकार के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने फील्ड से डाटा जुटना शुरू कर दिया है। बल्क ड्रग पार्क पोलिया बीत तक यातायात सुविधा को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग धरातल में अमलीजामा पहनाने के लिए जुट गया है। अजोली से पोलियां बीत तक फोरलेन बनेगा और वर्तमान में फील्ड से डाटा एकत्रित करने के बाद विभागीय अधिकारी फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर डीपीआर तैयार करेंगे। बल्क ड्रग पार्क के लिए तमाम तरह की सुविधा मजबूत करने की दिशा में यह पहल की जा रही है। इसके आगामी भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। ऊना के अजोली से पोलियां तक तकरीबन 20 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनेगा। इससे बल्क ड्रग पार्क तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके दौरान टाहलीवाल और संतोषगढ़ में बाईपास बनाने की भी योजना है। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनेगी। नंगल की ओर से भी वाहनों की अत्यधिक आवाजाही होने की सूरत में बल्क ड्रग पार्क तक पहुंचने का सफर फोरलेन और बाईपास बनने से सहज होगा। लोक निर्माण विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता इंजीनियर बलदेव सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशों के बाद विभाग ने बल्क ड्रग पार्क के लिए फोरलेन बनाने की दिशा में फील्ड से डाटा जुटना शुरू कर दिया है और उसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। कितने करोड़ की लागत से फोरलेन का निर्माण होगा, इसे लेकर डीपीआर बनने के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा और तमाम तरह का मसौदा तैयार करके आला अधिकारियों के माध्यम से सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
बाक्स
इस मार्ग पर अत्यधिक यातायात की बढ़ती रफ्तार को मद्देनजर रखते हुए और बल्क ड्रग पार्क तक यातायात सुविधा को सुगम बनाने की दिशा में फोरलेन और बाईपास के निर्माण की योजना है। इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी और अंतिम रूप दिया जाएगा। फोरलेन और बाईपास बनने से जहां पुलों की संख्या में भी इजाफा होगा और लोगों की आवाजाही भी सुगम बनेगी।