फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four lakh liters of illegal liquor caught amidst code of conduct: Dr. Yunus

आचार संहिता के बीच चार लाख लीटर अवैध शराब पकड़ी : डॉ. यूनुस

Fri, 26 Apr 2024 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 26 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four lakh liters of illegal liquor caught amidst code of conduct: Dr. Yunus
अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने को 59 उड़नदस्ते और 22 स्टैटिक टीमें तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आदर्श आचार संहिता के दौरान विभाग ने पड़ोसी राज्यों की टीमों और प्रदेश पुलिस की टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर लगभग चार लाख लीटर देसी और अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी है। इसमें जनता का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। लोगों ने विभाग के टोल फ्री नम्बर पर सूचनाएं प्रदान की थीं, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई। यह बात राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त डॉ. यूनुस ने वीरवार को जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद से लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने ऊना जिला में लगभग डेढ़ लाख लीटर अवैध शराब पकड़ी। वहीं, बॉटलिंग प्लांट को भी बंद कराया गया है। बॉटलिंग प्लांट में धांधलियां मिलने पर उसे सील किया गया है और संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की एसआईटी गठित कर दी गई है, जो कि कार्रवाई कर रही है। अभी पिछ्ले दिन भी कार्रवाई करते हुए जिला में लगभग 900 के करीब अवैध शराब की पेटियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन



स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी

हिमाचल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। विभाग ने 59 उड़नदस्ते और 22 स्टैटिक दल बनाए हैं तथा प्रदेश में सभी जिलों के साथ सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अवैध शराब के कारोबार और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब माफिया पर कसा शिकंजा

राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त ने बताया कि गत दिवस नूरपुर के मंड क्षेत्र में काफी बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख लीटर से ज्यादा कच्ची व पक्की लाहन पकड़ी है तथा भट्ठियों को भी नष्ट किया गया और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शराब माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला के ढेरमंजारी में अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई की है। इस दौरान 10 हजार लीटर से ज्यादा देशी शराब पकड़ी है और हिमाचल प्रदेश उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरों टॉलरेंस
डॉ. यूनुस ने कहा कि प्रदेश में हर जिले में अवैध शराब और कर चोरी करने वालों पर नुकेल कसने के लिए टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरों टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे कार्य करने वालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




50 हजार के माल का ई-वे बिल जरूरी

डॉ. यूनुस ने बताया कि 50 हजार कीमत से ज्यादा का सामान परिवहन करने पर ई-वे बिल अनिवार्य है। ई-वे बिल नहीं नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब व कर चोरी के मामलों की सूचना सांझा करने के लिए विभाग ने टोल फ्री नम्बर 18001808062 जारी किया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की ज्यादा से ज्यादा सूचना इस नंबर के माध्यम से विभाग को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed