{"_id":"60e49a428ebc3e70162a2401","slug":"four-injured-after-being-hit-by-car-una-news-sml376053454","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चार लोग घायल
विज्ञापन
नंगल। मुनीम चौक पर सोमवार देर शाम कार की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। चालक ने पुलिस की टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा करते हुए चालक को कीरतपुर साहिब में पकड़ा।
घायल बाइक सवारों का सिविल अस्पताल नंगल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार देर शाम मुनीम चौक पर तेज रफ्तार कार चालक ने दो जगह दो बाइकों को चपेट में ले लिया। इससे चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया।
अंगमपुर के निकट लगे पुलिस नाके के तोड़कर चालक कार को भगा ले गया। इस दौरान नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी चपेट में लेने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर कार चालक को कीरतपुर साहिब से कुछ दूरी पर जाकर दबोचा। आरोपी कार चालक की पहचान अमरजीत सिंह निवासी अंबाला के रूप में हुई है। घायल युवाओं में अभिषेक राणा, अभिषेक शर्मा, कृष्ण कुमार और अरुण कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
अरुण मन्नूवाल जिला ऊना का रहना वाला है। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने कहा कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।