फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   four ijured

सड़क हादसे में चार घायल

Thu, 17 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 17 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
four ijured
बाईक हादसा - फोटो : accident

पंडोगा पुलिस चौकी के तहत भदसाली में सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन ऊना की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। यहां से एक गंभीर घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंडोगा चौकी के तहत गांव भदसाली में एक कार ने अनियंत्रित होकर दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति रणजीत सिंह की टांग टूट गई है, जिसे पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि अन्य तीन लोगों को भी चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों की पहचान रणजीत (33) निवासी जालंधर, जश्नप्रीत (20) निवासी बामूवाल फगवाड़ा, बिंद्रराम (45) तथा भोली देवी (40) दोनों निवासी जालंधर के रूप में हुई है। रणजीत सिंह तथा जश्नप्रीत एक बाइक पर सवार थे जो रिश्ते में मामा-भांजा है। ये दोनों बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में माथा टेकने जा रहे थे। जबकि, बिंद्रराम तथा भोली देवी पति-पत्नी हैं जो पीनिगाह मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। अनियंत्रित कार पहले रणजीत की बाइक से टकराई और बाद में बिंद्रराम की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क के साथ लगते खेत में जा गिरी। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed