{"_id":"68e8fe163e6c524f16043632","slug":"four-gold-medals-in-boxing-for-the-girls-of-diyada-school-una-news-c-93-1-una1002-168431-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दियाड़ा स्कूल की छात्राओं के मुक्केबाजी में चार स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दियाड़ा स्कूल की छात्राओं के मुक्केबाजी में चार स्वर्ण
विज्ञापन
कुश्ती में तीन कांस्य पदक को साथ जीती ओवरआल ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा में संपन्न जिलास्तरीय अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियाड़ा की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। दियाड़ा स्कूल की बेटियों ने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चार स्वर्ण और तीन रजत पदक और कुश्ती में तीन कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के बल पर दियाड़ा स्कूल की टीम ने जिला स्तरीय ओवरआल ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में दिलप्रीत, जसप्रीत, गुनगुन और कशिश कर्मण्य ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि सतवीर, आकृति और सुप्रीत ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, अमित और प्रांशुल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ठाकुर ने विजेता छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने मेहनत, लग्न और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है।